अनेक शब्दों के लिये एक शब्द


१.जो दिखाई न दे – *अदृश्य

२.जिसका जन्म न हो – *अजन्मा*

३.जिसका कोई शत्रु न हो – *अजातशत्रु*

४.जो बूढ़ा न हो – *अजर*
५.जो कभी न मरे – *अमर*
६.जो पढ़ा -लिखा न हो – *अपढ़ ,अनपढ़*
७.जिसके कोई संतान न हो – *निसंतान*
८.जो उदार न हो – *अनुदार*
९. जिसमे धैर्य न हो – *अधीर*
१०.जिसमे सहन शक्ति हो – *सहिष्णु*
११.जिसके समान दूसरा न हो – *अनुपम*
१२.जिस पर विश्वास न किया जा सके – *अविश्वनीय*
१३.जिसकी थाह न हो – *अथाह*
१४.दूर की सोचने वाला – *दूरदर्शी*
१५.जो दूसरों पर अत्याचार करें – *अत्याचारी*
१६.जिसके पास कुछ भी न हो – *अकिंचन*
१७.दुसरे देश से अपने देश में समान आना – *आयात*
१८.अपने देश से दुसरे देश में समान जाना – *निर्यात*
१९.जो कभी नष्ट न हो – *अनश्वर*
२०.जिसे कोई जीत न सके – *अजेय*
२१.अपनी हत्या स्वयं करना – *आत्महत्या*
२२.जिसे दंड का भय न हो – *उदंड*
२३.जिस भूमि पर कुछ न उग सके – *ऊसर*
२४.जनता में प्रचलित सुनी -सुनाई बात – *किंवदंती*
२५.जो उच्च कुल में उत्पन्न हुआ हो – *कुलीन*
२६.जिसकी सब जगह बदनामी – *कुख्यात*
२७.जो क्षमा के योग्य हो – *क्षम्य*
२८.शीघ्र नष्ट होने वाला – *क्षणभंगुर*
२९.कुछ दिनों तक बने रहना वाला – *टिकाऊ*
३०.पति-पत्नी का जोड़ा – *दम्पति*
३१.जो कम बोलता हो – *मितभाषी*
३२.जो अधिक बोलता हो – *वाचाल*
३३.जिसका पति जीवित हो – *सधवा*
३४.जिसमे रस हो – *सरस*
३५.जिसमे रस न हो – *नीरस*
३६.भलाई चाहने वाला – *हितैषी*
३७.दूसरों की बातों में दखल देना – *हस्तक्षेप*
३८.दिल से होने वाला – *हार्दिक*
३९.जिसमे दया न हो – *निर्दय*
४०.जो सब जगह व्याप्त हो – *सर्वव्यापक*
४१.जानने की इच्छा रखने वाला – *जिज्ञासु*
४२.सप्ताह में एक बार होने वाला – *साप्ताहिक*
४३.साहित्य से सम्बन्ध रखने वाला – *साहित्यिक*
४४.मांस खाने वाला – *मांसाहारी*
४५.जिसके आने की तिथि न हो – *अतिथि*
४६.जिसके ह्रदय में दया हो – *दयावान*
४७.जो चित्र बनाता हो – *चित्रकार*
४८.विद्या की चाह रखने वाला – *विद्यार्थी*
४९.हमेशा सत्य बोलने वाला – *सत्यवादी*
५०.जो देखने योग्य हो – *दर्शनीय*
५१ . जो धन का दुरुपयोग करता है – *अपव्ययी*
५२. जहाँ पहुँचा न जा सके – *अगम्य*
५३ . जिसे जीता न जा सके – *अजेय*
५४. जिसका अंत न हो – *अनन्त*
५५. जिसका जन्म न हो सके – *अजन्मा*
५६. अवसर के अनुसार बदल जाने वाला – *अवसरवादी*
५७ . जो कानून के विरुद्ध हो – *अवैध*
५८ .दूसरे के पीछे चलने वाला – *अनुचर*
५९ . जिसका कोई स्वामी न हो – *अनाथ*
६० .जिसे क्षमा न किया जा सके – *अक्षम्य*
६१. जिसका इलाज न हो सके – *असाध्य*
६२ . जिसका विश्वास न किया जा सके – *अविश्वसनीय*
६३. जिस पर अभियोग लगाया गया हो – *अभियुक्त*
६४. जिसमे शक्ति न हो – *अशक्त*
६५. जो पहले न पढ़ा हो – *अपठित*
६६. जिसकी कोई उपमा न हो – *अनुपम*
६७ . कम जानने वाला – *अल्पज्ञ*
६८ . जो कुछ न करता हो – *अकर्मण्य*
६९. जो दिखाई न दे – *अदृश्य*
७० . जिसका मूल्य न आँका जा सके *- अमूल्य*
७१ . जो नष्ट न होने वाला हो – *अविनाशी*
७२ . जो आँखों के सामने न हो – *अप्रत्यक्ष*
७३ . जिसका पार न पाया जाए – *अपार*
७४ . जो परिचित न हो – *अपरिचित*
७५ . जहाँ जाना संभव न हो – *अगम*
७६ . चार मुखों वाला – *चतुरानन*
७७ . दूसरों के दोष को खोजने वाला – *छिद्रान्वेसी*
७८ . छात्रों के रहने का स्थान – *छात्रवास*
७९ . जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज – *जनतंत्र*
८० . जल में रहने वाला – *जलचर*
८१ . जो जन्म से अँधा हो – *जन्मांध*
८२ . जीने की इच्छा – *जिजीविषा*
८३. वह पहाड़ जिससे आग निकलती हो – *ज्वालामुखी*
८४ . जो किसी का पक्ष न ले – *तटस्थ*
८५ . जिसकी तीन भुजाएँ हो – *त्रिभुज*
८६ . तीनों लोकों का स्वामी – *त्रिलोकी*
८७ . जो पुत्र गोद लिया हो – *दत्तक*
८८. बुरे आचरण वाला – *दुराचारी*
८९ . जो दो भाषाएँ जानता हो – *दुभाषिया*
९० . जिसकी आयु बड़ी लम्बी हो – *दीर्घायु*
९१ . प्रतिदिन होने वाला – *प्रतिदिन*
९२ . बुरे चरित्र वाला – *दुश्चरित्र*
९३. जिसमे दया हो – *दयालु*
९४. जो कठिनाई से प्राप्त हो – *दुर्लभ*
९५. जहाँ पहुँचना कठिन हो – *दुर्गम*
९६ . दर्द से भरा हुआ – *दर्दनाक*
९७ . जो धर्म का काम करे – *धर्मात्मा*
९८ . जिसका कोई अर्थ न हो – *निरर्थक*
९९ . जिसके मन में कोई कपट न हो – *निष्कपट*
१००. जो अभी – अभी पैदा हुआ हो – *नवजात*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ