26 नवंबर को मनाया गया संविधान दिवस
- देश में हर साल 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' मनाया जाता है।
- इस दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान तैयार किया है।
- इसे विश्व का सबसे बड़ा संविधान माना जाता है, जिसमें 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संशोधन शामिल हैं।
- यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं। इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का समय लग गया था।
- 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा की तरफ से इसे अपनाया गया था। इसके बाद 26 नवंबर 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। यही वजह है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- बता दें कि 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना की गई थी और इसके अध्यक्ष के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई थी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ का निधन हो गया
- कई बार सांसद रह चुके, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक और भारत के पूर्व रेल मंत्री सीके जाफर शरीफ का निधन हो गया।
- वो 1991 से लेकर 1995 तक देश के रेलमंत्री रहे थे। उस समय पीवी नरसिंहा राव प्रधानमंत्री हुआ करते थे।
- जाफर शरीफ का जन्म 3 नवंबर 1933 को हुआ था।
केंद्र राज्य संचालित ओएमसी को लगभग 56 हज़ार नए ईंधन पंप खोलने की इजाजत मिली
- सरकार ने राज्य संचालित तेल विपणन कंपनी, ओएमसी को देश भर में लगभग 56,000 नए ईंधन पंप खोलकर अपने खुदरा संचालन के बड़े पैमाने पर विस्तार की अनुमति दी है।
- इस कदम से रोजगार उत्पादन और हजारों करोड़ों रुपये के निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी पार्थ वोरा (Parth Vora) ने मुंबई में यह जानकारी दी कि इस विस्तार का उद्देश्य आगे बनने वाले राजमार्गों, और औद्योगिक केंद्रों जैसे उभरते बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती ईंधन जरूरतों और ग्राहकों की सुविधा को पूरा करने के लिए किया गया है।
हरमनप्रीत कौर बनी आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी -20 इलेवन की कप्तान
- भारतीय महिला बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को 25 नवंबर को आईसीसी महिला विश्व टी-20 एकादश का कप्तान चुना गया है।
- इसमें सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना और लेग स्पिनर पूनम यादव भी शामिल हैं।
- अंतिम एकादश में इंग्लैंड की तीन, ऑस्ट्रेलिया की दो तथा पाकिस्तान, न्यू जीलैंड और वेस्ट इंडीज की भी एक एक खिलाड़ी शामिल हैं।
हरमनप्रीत कौर
- 2017 में इन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- नवंबर 2018 में, वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला बनीं थी।
वैश्विक सतत शहर-2025 हेतु नोएडा का चयन
- संयुक्त राष्ट्र ने 25 नवंबर, 2018 को उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन ''वैश्विक सतत शहर 2025'' पहल में हिस्सा लेने के लिए किया।
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले के शहरों नोएडा और ग्रेटर नोएडा का चयन ‘यूनिवर्सिटी सिटी’’ श्रेणी में भारत से एकमात्र स्थान के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
- वैश्विक सतत शहरों के निर्माण हेतु सितंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सतत विकास लक्ष्य-2030 कार्यक्रम को अपनाया था। इसमें 17 लक्ष्य निर्धारित किये गये थे जिन्हें वैश्विक लक्ष्यों के नाम से जाना जाता है।
- इन लक्ष्यों का उद्देश्य गरीबी के सभी रूपों की पूरे विश्व से समाप्ति तथा सभी आयु के लोगों में स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना था।
ऑस्ट्रेलिया ने टी 20 महिला विश्व कप जीता
- ऑस्ट्रेलिया ने 25 नवंबर को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है।
- वेस्टइंडीज के एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबला खेला गया था, जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है।
- इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में सिर्फ 105 रन पर बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 15.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए।
पुरस्कार
- ऑस्ट्रेलिया की गार्डनर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने अपने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।
- वहीं, एलिसा हेली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
- बता दें, भारत का सफर सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर थम गया था।
समीर वर्मा ने जीता ''सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री''
- भारतीय शटलर समीर वर्मा ने 25 नवंबर को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
- खिताबी मुकाबले में उन्होंने चीन के लु गुआंग्झु को 16-21, 21-19, 21-14 से हराया। समीर ने लगातारी दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।
- उन्होंने पिछले साल बी साई प्रणीत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था और अब उन्होंने इस साल भी यह खिताब बरकरार रखा है।
चूक गईं साइना नेहवाल
- दूसरी ओर, ग्रां प्री के फाइनल मुकाबले में साइना को चीन की तेजतर्रार खिलाड़ी हान यू के हाथों 18-21, 8-21 से पराजय का सामना करना पड़ा।
- लखनऊ स्थित बीबीडी अकादमी में खेले गए फाइनल में साइना पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं।
भवानी देवी ने वरिष्ठ राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैम्पियनशिप में रचा इतिहास
- भारतीय तलवारबाज सीए भवानी देवी ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबेरा में खेले जा रहे टूर्नामेंट में 24 नवंबर को वरिष्ठ राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैम्पियनशिप के साब्रे स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
- चेन्नई की यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है।
- यहां मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड की एमिली रौक्स को 15-12 से मात दी।
- भवानी देवी ने इससे पहले आईसलैंड में हुई टूरनोई सैटेलाइट फेंसिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।
- पिछले साल वह रेकजाविक में विश्व कप सैटेलाइट टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली फेंसर बनी थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें