SAMVIDA VERG-2 CURRENT GK (PART-2)

बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने जीता 59वां सुब्रत कप

  • बांग्लादेश के क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने 20 नवंबर को अफगानिस्तान के अमीनी स्कूल को 1-0 से हराकर 59वें सुब्रत कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
  • मैच का एकमात्र गोल 11वें मिनट में हबीबुर रहमान ने किया, जिससे बांग्लादेश की टीम ने अंडर 17 स्कूल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।    
  • प्रतियोगिता में 95 टीमों, 1500 खिलाड़ियों और 149 अधिकारियों ने हिस्सा लिया था, इसी कारण यह पूरे फुटबाल जगत में अपने वर्ग में सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक था।
  • सिक्किम के नामची के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रणब लिंबू को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया जबकि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन स्कूल के मोहम्मद नेमिल को मिला।
  • बेंगलुरू के आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी के रघु कुमार को सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया, जबकि मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन स्कूल को फेयर प्ले ट्राफी मिली।

केंद्र सरकार और विश्व बैंक के बीच हुआ 310 मिलियन डॉलर के ऋण समझौता पर हस्ताक्षर

  • केंद्र सरकार और विश्व बैंक ने 20 नवंबर 2018 को नई दिल्‍ली में झारखंड विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना के लिए 310 मिलियन डॉलर के ऋण समझौता पर हस्ताक्षर किया।
  • इसका उद्देश्‍य है झारखंड के लोगों को 24x7 विश्‍वसनीय, गुणवत्‍तासंपन्‍न तथा किफायती बिजली प्रदान करना।
  • झारखंड विद्युत प्रणाली सुधार परियोजना से झारखंड में नई बिजली ट्रांसमिशन संरचना बनाने में मदद मिलेगी और राज्य की बिजली क्षेत्र की कंपनियों की तकनीकी दक्षता और वाणिज्‍यिक प्रदर्शन में सुधार होगा।

त्रिपुरा के अगरतला में 7वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट आयोजित किया गया

  • भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय ने 22-24 नवंबर, 2018 के दौरान त्रिपुरा के अगरतला में ‘अंतर्राष्‍ट्रीय पर्यटन मार्ट’ का आयोजन किया।
  • इसका आयोजन पर्यटन विभाग, त्रिपुरा सरकार और पूर्वोत्तर राज्‍यों के सहयोग से किया गया।
  • इसका उद्घाटन 22 नवंबर को केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री के. जे. अल्‍फोंस, त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब कुमार देब एवं केन्‍द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा की उपस्थिति में त्रिपुरा के राज्‍यपाल प्रो. कप्‍तान सिंह सोलंकी द्वारा किया जाएगा।
  • इसका आयोजन हर वर्ष पूर्वोत्तर क्षेत्र में किया जाता है जिसका उद्देश्‍य घरेलू और अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में इस क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं पर प्रकाश डालना है।
  • बता दें, गुवाहाटी में छठे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन किया गया था।

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने ‘रेडियो कश्‍मीर- इन टाइम्‍स ऑफ पीस एंड वॉर’ नामक पुस्‍तक का विमोचन किया

  • पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री, कार्मिक, लोकशिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने 20 नवंबर को नई दिल्‍ली में डॉ. राजेश भट्ट द्वारा लिखित ‘रेडियो कश्‍मीर- इन टाइम्‍स ऑफ पीस एंड वॉर’ (रेडियो कश्‍मीर-शांति एवं युद्ध काल में) नामक पुस्‍तक का विमोचन किया।
  • ‘रेडियो कश्‍मीर- इन टाइम्‍स ऑफ पीस एंड वॉर’ नामक पुस्‍तक गहरे और विस्‍तृत शोध पर आधारित है।
  • पुस्‍तक के लेखक डॉ. राजेश भट्ट इस समय आकाशवाणी, नई दिल्‍ली के नीति प्रभाग निदेशालय में कार्यरत हैं। डॉ. भट्ट ने 250 से अधिक अकादमिक शोधपत्र और लेख लिखे हैं।
  • बता दें, आकाशवाणी के महानिदेशक एफ.शहरयार हैं।

अमेरिका ने पाकिस्तान को 1.66 अरब अमेरिकी डॉलर की सुरक्षा सहायता निलंबित की

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता राशि पर रोक लगा दी है। यह राशि 1.66 अरब डॉलर थी।
  • इसके पीछे का कारण है -कि पाकिस्तान अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग करने वाले समूहों (आतंकी) को बर्दाश्त कर रहा है और वह उन्हें बढ़ावा भी देता है।
  • ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ जंग में कुछ भी नहीं किया है, बल्कि वह अलकायदा सरगना ओसामा बिल लादेन जैसे खूंखार आतंकियों को अपनी सरजमीं पर पाल रहा था।
  • ओसामा ने अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) सबसे बड़े आतंकी हमले की साजिश को अंजाम दिया था, इस दौरान सैकड़ों निर्दोषों की जाने गई थी।

संयुक्त राष्ट्र प्रवासन समझौते में नहीं शामिल होगा ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 21 नवंबर को घोषणा की है कि वह संयुक्त राष्ट्र के प्रवासन समझौते को अस्वीकार कर देगा, बता दें कि इस समझौते की पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका और कई यूरोपीय देशों द्वारा निंदा की गई थी।
  • प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि इस समझौते को अपनाना ऑस्ट्रेलिया में अवैध प्रवेश को प्रोत्साहित कर सकता है।
  • इस समझौते को पोलैंड, ऑस्ट्रिया, हंगरी और चेक गणराज्य में डोनाल्ड ट्रम्प और रूढ़िवादी सरकारों के अमेरिकी प्रशासन द्वारा पहले से ही खारिज किया जा चुका है।

भारतीय जिमनास्ट्स ने एक्रोबेटिक जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में दो कांस्य पदक जीते

  • भारतीय जिम्नास्टों ने बाकू (आज़रबाइजान की राजधानी) में चल रहे एफआईजी एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक विश्व कप में पुरुष और महिला वर्ग में दो कांस्य पदक जीते।
  • प्रिंस एरिस, सिद्धेश भोसले, ऋषिकेश मोरे और रेजिलेश सूरीबाबू इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में 20.560 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रूसी जिमनास्ट्स ने इस वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक दोनों अपने नाम किए।
  • महिला वर्ग में भारत की आयुषी घोडेश्वर, प्राची पारखी, मृणमयी वाल्डे ने 18.200 का स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। जबकि इस वर्ग में रूस को स्वर्ण और बेलारूस को रजत पदक मिला।
  • इस प्रतियोगिता में बेलारूस, इस्राइल, कजाखस्तान, भारत, रूस और उक्रेन ने भाग लिया था।
  • भारत के जिमनास्टिक फेडरेशन (जीएफआई) के उपाध्यक्ष रियाज अहमद भाटी ने कहा ''यह पहली बार है कि हमारे एक्रोबेटिक जिमनास्ट्स ने विश्व कप में पदक जीते हैं और यह बेहद गर्व का विषय है।

भारत और रूस नेवी ने 2 सीक्रेट फ्रिगेट्स के लिए 500 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए

  • गोवा में 2 सीक्रेट फ्रिगेट बनाने के लिए भारत और रूस ने 500 मिलियन डॉलर का अनुबंध किया है।
  • यह अनुबंध 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
  • रूस के राज्य संचालित हथियार निर्यातक रोसोबोरोनक्सपोर्ट (Rosoboronexport) और भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने नई दिल्ली में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • जीएसएल यानी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने 2026 में तक पहली फ्रिगेट तैयार करने का लक्ष्य रखा है जबकि दूसरी उसके एक साल बाद तक तैयार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें