नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर


  • प्रतिवर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस या  Indian Navy Day मनाया जाता है।
  • नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना (Indian Navy) की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है।
  • पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था. इस हमले ने 1971 के युद्ध की शुरुआत की थी।
  • पाकिस्तान को जवाब देने के लिए  'ऑपरेशन ट्राइडेंट' चलाया गया था।
          भारतीय नौसेना का इतिहास
  • भारतीय नौसेना, भारतीय सेना का सामुद्रिक अंग है, जिसकी स्थापना 1612 में हुई थी।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए East India Company's Marine के रूप में सेना गठ‍ित की थी. जिसे बाद में रॉयल इंडियन नौसेना नाम द‍िया गया।
  • भारत की आजादी के बाद 1950 में नौसेना का गठन फिर से हुआ और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें